अध्यात्मउत्तर प्रदेशधर्मसदर

होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने लिया त्रिकालदर्शी शिवपूजन बाबा का आशीर्वाद

शिवपूजन बाबा का दर्शन करते मंत्री जी

गाजीपुर। जिले के करंडा क्षेत्र स्थित तुलसीपुर के दिव्य लोक आश्रम में उस समय आध्यात्मिक माहौल गूंज उठा जब प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यहां पहुंचकर त्रिकालदर्शी अंतर्यामी श्री शिवपूजन बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री के आगमन से आश्रम परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आश्रम पहुंचने पर सचिव राजेश चौबे ने मंत्री धर्मवीर प्रजापति का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने विधि-विधान के साथ बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान मंत्री ने आश्रम की व्यवस्थाओं और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना भी की।
दर्शन-पूजन के उपरांत मंत्री ने आश्रम में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद समर्थक और स्थानीय लोग भी आध्यात्मिक वातावरण में शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और माहौल पूरी तरह भक्ति एवं आस्था से ओतप्रोत नजर आया।
इस मौके पर अध्यक्ष विजयी सिंह, सरदार प्रधान, सुनील, अंकित, रमाशंकर सिंह, वीरेंद्र नाथ सिंह, अखिलेश सिंह, दीपक पाण्डेय (एडवोकेट हाईकोर्ट), प्रयाग कुशवाहा, गोपाल यादव, शुभम यादव, राजन ओझा, फेकन यादव, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page