धरम्मरपुर चौराहा पर निगरानी हुई सख्त: सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

गाजीपुर। जिले के करंडा क्षेत्र अंतर्गत धरम्मरपुर चौराहा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इस पहल से अब चौराहे पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, चौराहा व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां लगातार वाहनों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे की स्थापना से न केवल संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि अपराधियों में भी भय का माहौल पैदा होगा।
प्रशासन की इस पहल को क्षेत्र में सकारात्मक कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से सड़क दुर्घटनाओं, ओवरलोड वाहनों, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।



