
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को हास्पिटल पहुंचाया
जमानियां, गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरूईन स्थित निजी पेट्रोल पंप के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सैयदराजा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में टेम्पो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में घायल युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे बिहार प्रांत के ग्राम सभा मसौढा जिला कैमूर निवासी मुन्नी राम (40) पुत्र जगजीतन अपने टेम्पों से स्टेशन बाजार सब्जी लेने जा रहे थे, बरुइन स्थित निजी पेट्रोल टंकी के पास सामने से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गई तथा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौका देख कार चालक फरार हो गया। सड़क हादसा देख राहगीरो सहित स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया। जहाँ उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल अश्वनी प्रताप सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भेज घटना की जांच की जा रही है,


