उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसदर

कटरिया पत्थरबाजी कांड में सपा नेता सत्या यादव समेत दस गिरफ्तार

गाजीपुर। बीते 15 अप्रैल को जमानिया धरम्मरपुर पक्का पुल के पास एक किशोरी का चप्पल, मोबाइल ,गमछा प्राप्त हुआ था जिसकी लाश नदी  में मिली थी। मृतका निशा शर्मा के पिता सियाराम शर्मा के लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। उक्त घटना के सम्बन्ध में 22 अप्रैल को मृतका निशा शर्मा के परिजनों से मिलने हेतु समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल करीब ढाई सौ के संख्या में ग्राम कटरिया में आया था जिसमें कुछ अराजकतत्वों द्वारा अचानक पत्थरबाजी करना शुरु कर दिये जिससे वहां  ग्रामवासियो व प्रतिनिधि मण्डल के समर्थको के बीच भगदड़ मच गई, जिससे गाँव मे तनाव व डर का माहौल बन गया। पत्थरबाजी  के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष करण्डा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गाजीपुर व अन्य लोगों को काफी चोटें आयी। जिसके सम्बन्ध में अराजकता फैलाने वाले उपद्रवियों के  खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए  थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 125, 132, 351(3), 353(2) बीएनएस व 7 CLA ACT पंजीकृत किया गया था, निम्न अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण सत्या यादव उर्फ रामजन्म यादव निवासी ग्राम कुँवरपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर, लाल बाबू यादव पुत्र श्यामसिंह यादव निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, मो0 इरफान पुत्र मो0 अलाउद्दीन निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, शाह मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, जीवन यादव पुत्र विगनाथ यादव निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, विगनाथ यादव पुत्र स्व0 धर्मदेव यादव निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, सितान्शु कुमार गौंड़ पुत्र स्व0 कमला गौंड़ निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, अनिल यादव पुत्र रामजन्म यादव निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, सत्येन्द्र यादव पुत्र अम्बिका यादव निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, सुभाष यादव पुत्र स्व0 रामबचन यादव निवासी ग्राम गजाधरपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मय टीम थाना करण्डा, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय टीम थाना करण्डा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page