उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

डीएम–एसपी की पुलिस लाइन्स में सख्त ब्रीफिंग: होमगार्ड परीक्षा में शुचिता व सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश

गाजीपुर। आगामी उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।
23 अप्रैल को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा की उपस्थिति में यह ब्रीफिंग सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नोडल अधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी (पुलिस) सहित परीक्षा ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि परीक्षा की शुचिता एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
परीक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए कड़े निर्देश
ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात समस्त बल को निम्न सख्त निर्देश दिए गए—
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी अनिवार्य रूप से की जाए। किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
सभी पुलिसकर्मी एवं केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपनी-अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें।
परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा नकल कराने वाले गिरोहों पर कड़ी नजर रखी जाए। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए प्रत्येक गतिविधि की पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश परीक्षा होगी पूरी तरह पारदर्शी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है तथा हर स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page