उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

मनबढ़ युवकों ने खनन अधिकारी का छीना मोबाइल

जमानियां, गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह अवैध खनन व परिवहन पर लगाम लगाना खनन अधिकारी को महंगा पड़ गया। अवैध खनन का साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए वीडियो बना रहे खनन अधिकारी का खनन व परिवहन करा रहे हौसला बुलंद मनबढ़ युवको ने मोबाइल फोन छीन लिया। इस घटना के बाद खनन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
खनन अधिकारी ईश्वर चन्द ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि बरूईन गांव के पास कुछ लोग अवैध खनन व परिवहन कार्य कर रहे हैं। इस पर विभागीय कार्रवाई करने और साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से उन्होंने जैसे ही अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू किया, वहां मौजूद कुछ मनबढ़ युवक उनके पास आ गए। युवकों ने दबंगई दिखाते हुए अधिकारी के हाथ से उनका मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के तत्काल बाद खनन अधिकारी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इस संबंध में प्रभारी रामसजन नागर ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर और सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पुलिस जल्द ही मोबाइल फोन बरामद कर लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page