उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना लाखों का सामान पर किया हाथ साफ

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव में शुक्रवार कि रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार कि सुबह नींद खुलने पर बिखरा सामान देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पीड़ित महिला ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है।पीडित  के अनुसार, दाउदपुर गांव की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी बृजेश सिंह ने जमानियां थाना प्रभारी को दिए गए अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि दिनांक 25 अप्रैल 2026 की भोर में करीब 2 से 3 बजे के बीच उनके घर में अज्ञात चोर घुस आए। उस समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने आसानी से घर में रखे कीमती सामानों को पार कर दिया और मौके से फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़िता मुन्नी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि चोरों ने घर से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी की है। चोरी गए सामानों में कान का झुमका, नथिया, चार अंगूठी, तीन लॉकेट, बड़ा व छोटा मंगलसूत्र, एक पायल, दो चेन और 70 हजार रुपये नकद शामिल हैं। घटना के बाद घबराए पीड़ित परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़िता मुन्नी देवी ने कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से जल्द से जल्द प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने और चोरी गए सामान की बरामदगी करने का निवेदन किया है। इलाके में हुई इस चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page