उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियामौसम

आंधी तूफान से अफरा तफरी,झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

जमानियां। भीषण गर्मी की तपिश झेल रहे गाजीपुर के जमानियां क्षेत्र में बुधवार की दोपहर कुदरत का कहर देखने को मिला। करीब पौने पांच बजे अचानक बदले मौसम के मिजाज ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज धूल भरी आंधी और तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। इस प्राकृतिक आपदा में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं। हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई मकानों के ऊपर लगे टीन शेड तिनकों की तरह उड़ गए, जिससे ग्रामीण इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तूफान का सबसे ज्यादा असर आवागमन और विद्युत आपूर्ति पर पड़ा है। बरुइन मोड़ स्थित नेशनल हाईवे 24 सहित भगीरथपुर, डुहिया, पिपरा, गरुआ मकसूदपुर और मलसा जैसे कई प्रमुख स्थानों पर विशालकाय पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर सड़कों पर गिर गए। हाईवे और संपर्क मार्गों पर पेड़ गिरने की वजह से घंटों यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण खुद ही कुल्हाड़ी और अन्य उपकरणों के साथ गिरे हुए पेड़ों को हटाने और रास्ता साफ करने की जद्दोजहद में जुट गए। वहीं, दर्जनों विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई है, जिससे देर शाम तक अंधेरा छाया रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग नुकसान के आकलन और बहाली के कार्य में जुटा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page