उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति पर 10 का वेतन रुका

जमानिया। शासन और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने और शिथिलता दिखाने पर उपजिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए तहसील के दस लेखपालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी द्वारा इन सभी लेखपालों को कारण बताओ नोटिस यानी स्पष्टीकरण जारी किया गया है और संतोषजनक जवाब न मिलने तक तत्काल प्रभाव से इनका वेतन बाधित कर दिया गया है।

प्रशासनिक कार्रवाई की जद में आए लेखपालों में पाहसैय्यद राजा से रचित कुमार, रमवल से रमेश राम, कसेरा पोखरा से मयंक सिंह और रामपुर फुफुआव से तौकीर हसन शामिल हैं। इसी प्रकार बूढ़ाडीह के लेखपाल विनीत सिंह, बरूईन के विजय कुमार सिंह, जमानियां क्षेत्र के रूपेश रंजन सिन्हा, टीसौरा के राहुल राम, जीवपुर के शिवाजी यादव और चितावन पट्टी के लेखपाल सुभाष चन्द्र का भी अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। शासन की इस कार्रवाई से राजस्व कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की प्राथमिकता में है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें, अन्यथा भविष्य में और भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि लेखपालों से कारण बताओ नोटिस यानी स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण के बाद विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page