फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर पांच राजस्व निरीक्षक को स्पष्टीकरण नोटिस

जमानियाँ, गाजीपुर। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में प्रगति न होने के कारण शनिवार को उपजिलाधिकारी ने तहसील में कार्यरत पाँच राजस्व निरीक्षकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है।
उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि शासन व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील स्तर पर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य अभियान के रूप में चल रहा है। जिसमें तहसील स्तर से उक्त कार्य के प्रवेक्षण के रूप में क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षकों को नामित किया गया है प्रत्येक दिवस फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य का आनलाइन अकलोकन के उपरांत भी कार्य में प्रगति न होने के कारण तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक नशीमूला कार्यक्षेत्र कस्बा बाजार व बरूईन, राजस्व निरीक्षक शाहआलम कार्यक्षेत्र लहुआर, राजस्व निरीक्षक द्वारिका नाथ दुबे कार्यक्षेत्र सुहवल, राजस्व निरीक्षक रामराज कार्यक्षेत्र ताड़ीघाट व देवरिया, राजस्व निरीक्षक अजय यादव कार्यक्षेत्र तियरी व फुल्ली को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कृषक बंधुओं से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री यथा शीघ्र करवाये तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।



