
गाजीपुर। कोतवाली पुलिस की महिला उप निरीक्षक पल्लवी सिंह ने बताया कि आलमपट्टी के पास चेकिंग करते समय चेन स्नेचर पूजा (30 वर्ष) पत्नी विशाल निवासी जहानागंज थाना जहानागंज जनपद आजमगढ, हाल पता झुग्गी झोपड़ी चौका घाट वाराणसी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से चेन आदि वस्तुएं बरामद हुई हैं और विधिक कार्रवाई की जा रही है।



