उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया
पड़ोसियों ने दंपति को लाठी डंडों से पीट कर किया घायल
जमानिया।: कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर अलीनगर गांव में दरवाजे पर कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने एक दंपति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित अमजद खान की तहरीर के अनुसार, 7 मई को पड़ोसी अब्दुल कादिर, मिन्टू और अंजुम आरा उनके घर के सामने कूड़ा फेंक रहे थे। जब अमजद और उनकी पत्नी समा फिरोज ने मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें लात-घूंसों व डंडों से जमकर पीटा और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में अमजद की आंख और पत्नी की पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रविवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


