उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

क्रूरता पूर्वक लादे गए 8 गोवंश बरामद, वाहन चालक फरार

जमानिया। पशु तस्करों और वांछित अपराधियों के विरुद्ध गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार को कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए अवैध रूप से क्रूरतापूर्वक लादकर बिहार ले जाए जा रहे 08 राशि गोवंशों को बरामद किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग व रात्रि गश्त में मुस्तैद थे। इसी दौरान मुखबिर से खास सूचना मिली कि पाण्डेयपुर मोड़ की तरफ से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी आ रही है, जिसमें अवैध रूप से गोवंशों को लादकर दिलदारनगर मार्ग के रास्ते बिहार ले जाने की योजना है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल भैदपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी की और सुबह करीब 05:15 बजे संदिग्ध पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। वाहन की जांच करने पर उसमें बेरहमी से बांधकर रखे गए 02 गाय, 02 बछड़ा, 03 बछिया और 01 बैल समेत कुल 84 राशि गोवंश बरामद हुए। हालांकि, पुलिस को देखकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी पहचान की जा रही है। जांच में पिकअप वाहन के स्वामी का नाम अभिषेक कुमार यादव, निवासी पठानपुर फतेहउल्लाहपुर, गाजीपुर प्रकाश में आया है। प्नभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि अज्ञात अभियुक्त और वाहन स्वामी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, गोवर्धन यादव, रमाशंकर, राजकुमार निषाद, बृजेश कुमार और अंकित शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page