उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

लखनऊ में हुए लाठीचार्ज का जमानियां बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विरोध किया

जमानियां। बार एसोसिएशन संघ के सभी अधिवक्ताओं पर हुए। लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि रविवार को लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़ने के दौरान वकीलों पर लाठीचार्ज किया गया था। इसके बाद से ही पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इसके विरोध में जमानियां बार एसोसिएशन संघ के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने की चेतावनी दी। आंदोलन की घोषणा करते हुए सोमवार को काम न करने का निर्णय लिया और पूरी तहसील में विरोध प्रदर्शन करते हुए। विरोध जताया। बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि जबतक अधिवक्ताओं को न्याय नहीं मिल जाता लड़ाई जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से वकीलों पर हुए लाठी चार्ज का विरोध एवं निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही सोमवार को कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता ने लाठी चार्ज के विरोध में जमकर नारेबाजी की और घूम घूम कर कार्य बंद कराया। उक्त मौके पर मेराज हसन, फैसल होदा, उमाकांत सहित आदि अधिवक्तागण शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page