उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानियाहादसा

मिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटा, बोलेरो क्षतिग्रस्त

जमानियां। क्षेत्र में बिना लाइसेंस के कम उम्र के नौसिखिए चालकों द्वारा बेतरतीब और ओवरस्पीड गाड़ियां दौड़ाने से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। सोमवार की सुबह करीब 09 बजे दिलदारनगर-जमानियां मार्ग पर धनौता तिराहे के पास एक ऐसा ही भयानक हादसा देखने को मिला, जहां मिट्टी लदा ट्रैक्टर ने एक बोलेरो गाड़ी के टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी लादकर बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए दिलदारनगर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक बोलेरो गाड़ी दिलदारनगर की ओर से जमानियां की तरफ आ रही थी। ट्रैक्टर की रफ्तार और उसे अनियंत्रित ढंग से लहराते हुए आते देख बोलेरो चालक ने सूझबूझ दिखाई और अपनी गाड़ी को सड़क के किनारे एकदम साइड में खड़ा कर दिया। इसके बावजूद, रफ्तार का कहर इस कदर हावी था कि ट्रैक्टर चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक लहराते हुए मुख्य सड़क पर ही पलट गया और सीधे खड़ी बोलेरो के ऊपर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्र के ग्रामीणों में इस घटना को लेकर खनन माफियाओं और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ भारी आक्रोश है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं है और न ही तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर प्राप्त करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page