उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

पैमाइश के दौरान दबंगों ने दूसरे पक्ष को लाठी डंडे और धारदार हथियार से मारकर किया घायल

जमानिया।  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवैथा में रविवार की दोपहर कोर्ट के आदेश पर हो रही पत्थरगड़ी (पैमाइश) की कार्रवाई के दौरान दबंगों ने राजस्व और पुलिस टीम के सामने ही दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडे, धारदार हथियार और गड़ासे से किए गए इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में खेत में ही बेहोश हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
तहरीर के अनुसार, देवैथा गांव निवासी नौजादिक सिंह यादव का आराजी नंबर 186 मौजा देवैथा को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। राजस्व न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में रविवार दोपहर करीब 1 बजे राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर पत्थरगड़ी कराने पहुंचे थे। नौजादिक सिंह अपने बेटों और परिवार के साथ वहां मौजूद थे। जैसे ही पैमाइश की कार्रवाई शुरू हुई, तभी दूसरे पक्ष के लोग लामबंद होकर मौके पर पहुंच गए। विपक्षीगण सौदागर यादव, शंभू यादव, रामू यादव, प्रदीप यादव, बबलू यादव, विजय यादव और शीला देवी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से पीड़ित के परिवार पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी, डंडे और गड़ासे से पीड़ित और उनके बच्चों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हिंसक हमले में पीड़ित  का भतीजा अजीत यादव और पुत्र विशाल यादव गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दोनों के सिर और शरीर पर धारदार हथियारों से गहरे घाव लगे, जिससे वे लहूलुहान होकर खेत में ही बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों, लेखपाल, कानूनगो और पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों की जान बचाई। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि सात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page