उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

नाबालिक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़ित पिता ने अपने पट्टीदार के एक रिश्तेदार पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में सोमवार नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते रविवार को दोपहर करीब 12 बजे उनकी नाबालिग पुत्री कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। घटना के समय पीड़ित बलिया जिले में हलवाई का काम करने गए थे, जहां उन्हें पत्नी ने फोन पर बेटी के गायब होने की सूचना दी। रात में घर लौटने के बाद पीड़ित ने रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि उनके पट्टीदार का रिश्तेदार उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। शक होने पर जब उसे फोन किया गया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। तहरीर में यह भी बताया गया कि इससे पूर्व बीते 3 मई को भी आरोपी किशोरी को लेकर मुगलसराय स्टेशन पर बैठा था, जहां से जीआरपी ने परिजनों को बुलाकर लड़की को सौंपा था। सोमवार को पीड़ित पिता की कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page