
गाजीपुर। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि आज 22 मई को पूरे जिले में गर्मी और लू के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होने बताया कि ऐसे में मजदूर और किसान धूप में देर तक काम न करें। पशुधन और खड़ी कृषि बागबानी, के फसलों पर प्रभाव पड़ सकता है। आपातकाल की स्थिति में 112, 1077, 1070 पर संपर्क करें।



