उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

7 मई को आबकारी दुकानों के लिए निकाली जाएगी ई-लाटरी

गाजीपुर। जिले की फुटकर बिक्री की आबकारी दुकानों के तृतीय चरण की ई-लाटरी के उपरान्त अवशेष दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लाटरी पोर्टल  https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in  पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है, जिसकी चतुर्थ चरण की ई-लाटरी दिनांक 07.05.2026 को प्रातः 11.00 बजे से रायफल क्लब, गाजीपुर में होना नियत है। उत्तर प्रदेश आबकारी फुटकर बिक्री अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियमावलियों के अन्तर्गत जनपद की फुटकर बिक्री दुकानों के अनुज्ञापियों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति गठित की गयी है। जिसमें कलेक्टर- अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक- सदस्य, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित आबकारी विभाग का एक राजपत्रित अधिकारी- सदस्य, जिला आबकारी अधिकारी- सदस्य/सचिव नामित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page