उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

मामूली बात पर डंपर चालक ने पीछे से आ रहे ट्रक में मारी टक्कर किया क्षतिग्रस्त

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर एक निजी अस्पताल के पास रविवार की भोर करीब 1:30 बजे एक मामूली बात पर डम्फर चालक ने पीछे आ रही ट्रक को बार-बार बैक करके टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आरोपी डम्फर चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

ट्रक चालक अखिलेश कुमार ने बताया कि वह खाली ट्रक लेकर गाजीपुर से डाला जा रहा था। उसके ट्रक के आगे चल रही डम्फर चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। इसके चलते पीछे आ रही ट्रक उससे हल्की सी टकरा गई। इस मामूली टक्कर से नाराज डम्फर चालक ने आपा खो दिया और अपनी गाड़ी को आगे बढ़ाकर फिर बैक करते हुए पीछे आ रही ट्रक पर दो से तीन बार जोरदार टक्कर मार दी। ताबड़तोड़ हुई इस टक्कर के कारण ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी मौके पर ही बंद पड़ गई। ट्रक के बंद होते ही डम्फर चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला।पीड़ित ट्रक चालक अखिलेश कुमार ने बताया कि हालांकि उन्होंने इस घटना की आधिकारिक शिकायत पुलिस में नहीं की है, लेकिन सड़क पर इस प्रकार का जानलेवा और हिंसक कृत्य बेहद चिंताजनक और गलत है। इस संबंध में जमानिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि पीड़ित पक्ष द्वारा कोई तहरीर दी जाती है, तो मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page