उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

गाजीपुर पुलिस का “ऑपरेशन वज्रपात” जारी, 49 आपराधिक गैंग चिन्हित

डॉ ईरज रजा (पुलिस अधीक्षक) गाजीपुर

गाजीपुर। जनपद में सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सक्रिय आपराधिक गैंगों के खिलाफ गाजीपुर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में 1 जून से 5 जून 2026 तक चले पांच दिवसीय अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय गैंगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।।

पुलिस के अनुसार कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग, फरसा गैंग सहित अन्य स्थानीय गैंगों के सदस्य समूह बनाकर लोगों में भय का माहौल बनाने, सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्रों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करने, फेसबुक लाइव व इंस्टाग्राम रील्स के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों का प्रदर्शन करने तथा स्थानीय विवादों में हस्तक्षेप कर उद्दंडता फैलाने जैसे कार्यों में संलिप्त पाए गए।।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियां
चिन्हित गैंगों की संख्या – 49
गैंग लीडर सहित कुल सदस्य – 401
पंजीकृत अभियोग – 39
गिरफ्तारियां – 11
पुलिस ने बताया कि चिन्हित गैंगों के लीडर और सदस्यों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। भविष्य में भी ऐसे गैंगों और उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा नए गैंगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।।

जनपदवासियों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक सूचना की जानकारी व्हाट्सएप पुलिस सतर्क मित्र चैटबॉट नंबर 7839860411 पर साझा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page