Uncategorized

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडों के हमले में तीन युवक घायल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के तियरी गांव में पुरानी बातों और रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते लात-घूंसों और लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गया। घटना में तीन युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
तियरी गांव के निवासी लखीचन्द गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना 28 जून 2026 की रात करीब 8 बजे की है। गांव के ही निवासी हजारी, शेषवदन, विनोद और लाला ने पुरानी बातों को लेकर उनसे कहासुनी शुरू कर दी। जब लखीचन्द ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके बेटे दीपक गुप्ता और उनके भाई के बेटों आनंद व आलोक गुप्ता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मारपीट में दीपक गुप्ता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य दो को अंदरूनी चोटें लगी हैं। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page