Uncategorized

पुरानी रंजिश में महिला को लात-घूसों से पीटा, तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत काशीराम आवास रेलवे स्टेशन के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तीन नामजद आरोपी महिलाओं के खिलाफ सुसंगत धाराओं में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मूल रूप से बीरपुर‚ थाना भांवरकोल और वर्तमान में ग्राम धनौता की निवासी सोनी देवी ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 25 जून 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह काशीराम आवास रेलवे स्टेशन के पास अपनी एक परिचित से मिलने गई थीं। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर वहीं की निवासी फूलमती पत्नी बेचन शाह, रीना पत्नी कृष्णा और धानमुनी पत्नी शिवम ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि तीनों महिलाओं ने सोनी देवी को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लात, मुक्का व घूसों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिससे पीड़िता की जान बची। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page