Uncategorized

पारिवारिक विबाद में पति का सर फोड़ा

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरूईन नहर पुल के पास पारिवारिक विवाद और मारपीट पर पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी और साले के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बहादुरपुर गांव के रहने वाले चंदन कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे जब वे मोटरसाइकिल से बरूईन नहर पुल के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने अपनी पत्नी को किसी अनजान व्यक्ति के साथ बाइक पर घूमते हुए देखा। चंदन के टोकने और पूछताछ करने पर उनके साथ मौजूद अज्ञात युवक वहां से भाग निकला। इसके बाद पत्नी ने अपने भाई बृजेश यादव को फोन कर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर चंदन की पिटाई की और साले बृजेश ने अपने हाथ में पहने लोहे के पंच से हमला कर चंदन का सिर फोड़ दिया।  पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि बुधवार को स्थानीय बाजार में अचानक मिलने पर आरोपी बृजेश ने उसे दोबारा गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page