नपा कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर पालिका कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

जमानिया(गाजीपुर) नगर पालिका परिषद् जमानिया में कर लिपिक के पद पर कार्यरत श्री हरिशचंद्र बाबू के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी.
उक्त मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि हरिशचंद्र बाबू ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से कार्य किया और नगर पालिका की छवि को मजबूत किया. उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. इस अवसर पर सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।
उक्त अवसर पर अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार,कर निरीक्षक विजयशंकर राय,स्टोर लिपिक सत्येन्द्र कुमार, बड़े बाबू विजयशंकर शर्मा, संतोष बाबू वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पांडेय , मीडिया प्रभारी भाजपा संजीत यादव एवं सभी सभासद गण, कर्मचारी उपस्थित रहे।



