उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

अशेषनाथ सिंह और भास्कर कुमार का स्थानांतरण, सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई

गाजीपुर। गाजीपुर में क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक/साइबर अशेषनाथ सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर भास्कर कुमार के स्थानांतरण पर शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। अशेषनाथ सिंह का स्थानांतरण बदायूं तथा भास्कर कुमार का स्थानांतरण मुरादाबाद जनपद हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने दोनों सीओ के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page