उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

सरकार ने शिक्षकों व परिजनों समेत विभागीय कर्मचारियों को दी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

जमानिया। स्थानीय तहसील सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का विधि-विधान से शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जिससे प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों, शिक्षामित्रों,, अनुदेशकों, रसोइया और उनके परिवारों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख मनीषा कुशवाहा के प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा तथा नगरपालिका जमानिया के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने शिरकत की।
एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने कहा कि सरकार की यह योजना शिक्षकों और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिल जाने से अब शिक्षकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे बिना किसी मानसिक तनाव के पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र निर्माता के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना का लाभ हर पात्र शिक्षक तक पारदर्शिता के साथ पहूंचाया जाए। इस दौरान बीईओ अशोक कुमार गौतम, संजय कुमार,रेनू सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page