उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियादेश

आदर्श नगर पालिका में धूमधाम से मना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस

जमानिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद जमानिया के कार्यालय परिसर में नगर अध्यक्ष द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया गया।इसके उपरांत Libra Fitness Gym, मख्तब इस्लामिया विद्यालय तथा शहीद स्मारक शिलाफलकम पर भी नगर अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमानिया रेलवे स्टेशन स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान संतोष पांडेय, अनिल गुप्ता, संजीत यादव, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, संतोष कश्यप सहित सम्मानित सभासदगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page