जिला बैठक में तय किए गए कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं के दायित्वों में हुआ बदलाव

गाजीपुर। भूतहिया टांड़ चौराहा स्थित माधव सरस्वती विद्यालय में रविवार को जिला बैठक आयोजित हुई। प्रांत की ओर से निर्धारित विषयों पर बैठक की शुरुआत हुई। जिला मंत्री विनीत सिंह ने प्रस्ताव क्रमांक दो और तीन पढ़कर सुनाए तथा उसकी प्रति उपस्थित कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई।
मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष एवं काशी जिले के पालक जनार्दन जी ने जिला, आयाम एवं प्रखंडों की निर्धारित समय समिति को पूर्ण करने, सभी प्रखंडों के पालक व सह पालक की जिम्मेदारी तय करने, स्थापना दिवस कार्यक्रम, श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम, हितचिंतक बनाने के लक्ष्य को पूरा करने और रविदास जयंती कार्यक्रम सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
पालक जनार्दन जी की अनुमति और जिला कार्य समिति की सहमति से कुछ कार्यकर्ताओं के जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया। इसमें दयाशंकर जी को जिला धर्म यात्रा प्रमुख, उमेश जी को जिला सामाजिक समरसता प्रमुख, ओम प्रकाश जी, शांत लाल जी और नवीन जी को जिला उपाध्यक्ष, अनुराग जी को जिला सह मंत्री, रामनरायण जी को जिला वेद संस्कृत शिक्षा प्रमुख, अश्वनी जी को जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख तथा विजय जी को जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख का दायित्व दिया गया।
इसी क्रम में उत्तम जी को नगर अध्यक्ष गाजीपुर, गोपाल जी को प्रखंड अध्यक्ष भदौरा, प्रमोद जी को प्रखंड मंत्री भदौरा, ब्रह्म नंद जी को प्रखंड अध्यक्ष भांवरकोल और आशीष जी को सदर प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ॐ का उच्चारण कर सहमति प्रदान की।
बैठक में पालक जनार्दन जी के साथ दिनेश चंद्र जी, सह सेवा प्रमुख काशी प्रांत, ओमकार राय जी, प्रांत सदस्य, विभाग मंत्री बुद्ध नारायण जी, संत योगी महाराज तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष विपिन जी मंच पर उपस्थित रहे। नगर, सदर, रेवतीपुर, भदौरा, जमानियां, कासिमाबाद, भांवरकोल और विरनो प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और आचार्य पद्धति से हुआ। संचालन जिला मंत्री विनीत सिंह ने किया। समापन जिला अध्यक्ष विपिन जी के अध्यक्षीय संबोधन से हुआ।




