उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

जमानियां तहसील परिसर में हल्की बारिश से जलजमाव व कीचड़, फरियादी परेशान

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील परिसर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव आम जनता पर भारी पड़ रहा है। हल्की सी बारिश होते ही पूरे तहसील परिसर में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे अपने काम-काज के सिलसिले में दूर-दराज के गांवों से आने वाले फरियादियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों और फरियादियों का कहना है कि बारिश के बाद परिसर में पानी की निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। जगह-जगह पानी भर जाने और कीचड़ फैलने के कारण लोगों को पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को अपने प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों के दफ्तरों तक पहुँचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार लोग कीचड़ में फिसलकर गिर भी जाते हैं, जिससे उनके कपड़े व दस्तावेज खराब हो जाते हैं।
तहसील में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी और राजस्व मामलों के सिलसिले में आते हैं। इसके बावजूद परिसर की साफ-सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों में भारी आक्रोश है।
क्षेत्रीय नागरिकों और अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन व जिलाधिकारी का ध्यान इस जनसमस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए परिसर में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा इंटरलॉकिंग या खड़ंजा बिछवाने की मांग की है, ताकि फरियादियों को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page