वृहद स्वास्थ्य शिविर के लिए रामलीला मैदान में सैकड़ों लोगों का हुआ पंजीकरण

जमानिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेते हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय स्वास्थ्य शिविर को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 26, 27 एवं 28 सितंबर को जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले वृहद स्वास्थ्य शिविर की कड़ी में मंगलवार को नगर क्षेत्र के तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में पंजीकरण कैंप लगाया गया।
इस दौरान जरूरतमंद लोगों तक सुलभ व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सैकड़ों नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पंजीकरण किया गया। पंजीकरण शिविर के मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, जमानिया उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, जमानिया दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संदीप बिंद, राजीव अरुण सिंह तथा मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस आगामी स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने आसपास के जरूरतमंद व निर्धन परिवारों को भी शिविर की जानकारी देकर पंजीकरण कराएं।



