उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकसदर

25 सितंबर से अंधेरे में 50 घर, शिकायत के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर

करंडा। ब्लॉक अंतर्गत तुलापट्टी पोखरा स्थित 25 केवी का ट्रांसफार्मर 25 सितंबर को जलने के बाद से अब तक नहीं बदला गया है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 50 घरों के लोग प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विभागीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों मनोज प्रजापति, गोविंद कुमार प्रजापति, विनोद राजभर, रामवृक्ष यादव, बबलू यादव, लल्लन यादव, नंदकिशोर यादव, मखनू शर्मा और पिंटू यादव आदि ने बताया कि 25 सितंबर को ही टोल फ्री नंबर 1912 पर जले ट्रांसफार्मर की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद भी तीन दिन बीत गए, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली आपूर्ति बंद होने से घरों में दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। रात में अंधेरा होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी विभाग को दिए जाने के बाद भी समय से उसे नहीं बदला गया। इससे करीब 50 परिवारों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जला ट्रांसफार्मर बदलवाने और बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

वर्जन –

जल्द बदला जाएगा ट्रांसफार्मर:

अवर अभियंता वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि जला ट्रांसफार्मर जल्द बदलने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page