उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियास्वास्थ्य
ग्राम विकास अधिकारी के माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी व उतरौली गांव निवासी लव सिंह की माता मीना देवी (62) का मंगलवार की सुबह निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं।
निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव उतरौली पहुंचने पर घर-परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
ग्रामीणों ने मीना देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।




