उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियारेल

ट्रैक दबने से दोबारा करनी पड़ी मरम्मत, क्रॉसिंग पर आवागमन प्रभावित

रेलवे ट्रैक अनुरक्षण का कार्य जारी, सुचारु यातायात के लिए व्यवस्था की उठी मांग

जमानिया, गाजीपुर। जमानिया स्टेशन बाईपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 88/ए पर सोमवार को रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण का कार्य कराए जाने से आवागमन प्रभावित रहा। मरम्मत कार्य के चलते क्रॉसिंग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा।
रेलवे विभाग के एसएसई लल्लन राम ने बताया कि ट्रैक दबने की समस्या सामने आने के बाद अप लाइन पर रेल पटरी के नीचे से रबर पैड निकालकर स्टोन डस्ट डाली जा रही है। इसका उद्देश्य ट्रैक को दुरुस्त करना और सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करना है।
पहले भी बदले गए थे रेल खंड और स्लीपर
गौरतलब है कि जमानिया बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर पिछले दिनों भी ट्रैक अनुरक्षण का कार्य कराया गया था। उस दौरान करीब 16 मीटर रेल खंड बदलने के साथ वेल्डिंग, स्लीपरों की ओवरहालिंग तथा रबर पैड और इलास्टिक रेल क्लिप बदलने का काम किया गया था। इसके बावजूद ट्रैक दबने की समस्या के चलते सोमवार को दोबारा मरम्मत करनी पड़ी।
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और सुचारु रेल परिचालन के लिए अनुरक्षण कार्य आवश्यक है, लेकिन क्रॉसिंग पर मरम्मत के दौरान सड़क यातायात प्रभावित होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि मरम्मत कार्य के दौरान आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page