उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

टिकट खिड़की पर बंदरों का कब्जा, यात्री परेशान; बिना टिकट सफर करने को मजबूर हुए लोग

जमानिया रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, टिकट लेने तक में यात्रियों को लग रहा डरजमानिया (गाजीपुर)। जमानिया स्टेशन बाजार सहित पूरे कस्बे में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बंदरों ने जमानिया रेलवे स्टेशन की टिकट बुकिंग खिड़की पर भी कब्जा जमा लिया है। इससे यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी हो रही है। हालात यह हैं कि खिड़की पर बंदरों के बैठे रहने के कारण यात्री काउंटर तक पहुंचने से कतरा रहे हैं। वहीं, नगर पालिका प्रशासन की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए की गई कवायद भी कारगर साबित नहीं हो रही है।
गुरुवार देर शाम रेलवे स्टेशन पर बंदरों के कब्जे के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद यात्री विजय कुमार, रमेश, मुनेश और शाहिद ने बताया कि वे टिकट लेने के लिए इंतजार कर रहे थे, लेकिन खिड़की पर बंदरों के बैठे होने के कारण वहां तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। यात्रियों के मुताबिक, इस परेशानी के चलते कुछ लोगों को बिना टिकट ही यात्रा करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका परिषद की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए टीम बुलाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। कस्बे की गलियों, घरों की छतों, रेलवे प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों के झुंड लगातार दिखाई दे रहे हैं। बंदरों के हमले की घटनाओं से लोग पहले से ही परेशान हैं। अब स्थिति यह है कि लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा है।
रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की तक बंदरों के पहुंचने से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन तथा नगर पालिका परिषद से बंदरों को पकड़ने के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page