उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुरज़मानिया

हिंदू पीजी कॉलेज में अंतर-महाविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने साधे सटीक निशाने

विधायक ओमप्रकाश सिंह ने किया उद्घाटन, विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जमानियां (गाजीपुर)। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के खेल परिसर में अंतर-महाविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने सटीक निशाने लगाकर उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि जमानियां विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुराछात्र एवं विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ओमप्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, संयम और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता की भावना विकसित करती हैं। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को निखारने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत परिसर स्थित मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, जबकि डॉ. संजय कुमार सिंह ने विशिष्ट अतिथि मन्नू सिंह का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि कुलपति के कुशल मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को नई गति मिल रही है। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक प्रो. चन्द्रभान सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया।
प्रतियोगिता में मेजबान हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां के अलावा वशिष्ठ महाविद्यालय, बाबा विश्वनाथ कॉलेज, रामनगीना महाविद्यालय, संत रामनारायण राजकिशोर बरुईन, रामनगीना किसान महाविद्यालय, राममनोहर लोहिया कॉलेज झोटारी एवं ढोटारी, निरंजन महाविद्यालय, रामकिशुन महाविद्यालय, मुसाफिर महाविद्यालय और वीरेन्द्र महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया।
इन खिलाड़ियों ने हासिल किए प्रमुख स्थान
प्रतियोगिता के इंडियन राउंड बालिका वर्ग में सुनीता भारद्वाज ने प्रथम, अंजली कुमारी ने द्वितीय और नंदिनी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में रणविजय यादव, अनमोल यादव, हर्षवर्धन सिंह और विजय यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।रिकर्व राउंड बालिका वर्ग में प्रियंका और मौसम सिंह ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं बालक वर्ग में आशीष तिवारी, रविरंजन त्रिपाठी, विश्वजीत सिंह यादव और अरुन पाल ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
कंपाउंड राउंड में राघवेन्द्र प्रताप सिंह, ज्योतिप्रकाश रेड्डी, विकास सिंह यादव और सौरभ सिंह ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन किया।
आयोजन को सफल बनाने में डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार, अमित कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, कोच अजीत गुप्ता, कमलेश प्रसाद, प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश जायसवाल, डॉ. बिपिन कुमार और डॉ. सुनील कुमार चौधरी सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page