उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिकस्वास्थ्य

लाखों की लागत से बनी लैब बनी शोपीस, मरीज भटकते रहे; दोपहर में ही लटक गया ताला निर्धारित समय से पहले बंद मिली जांच लैब,

कर्मचारी अस्पताल परिसर में फरमा रहे आराम; टीबी, शुगर, टाइफाइड और एचआईवी जांच कराने पहुंचे मरीज हुए परेशान

जमानिया (गाजीपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुईन की स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत बुधवार को सामने आ गई। लाखों रुपये की लागत से बनी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट एवं जांच लैब दोपहर 2:25 बजे ही बंद मिली। जबकि लैब के संचालन का निर्धारित समय शाम चार बजे तक है। समय से पहले ताला लटकने के कारण जांच कराने पहुंचे मरीजों को निराश होकर भटकना पड़ा।
हैरानी की बात यह रही कि लैब बंद होने के बावजूद कर्मचारी अस्पताल परिसर में ही मौजूद थे। मरीजों को जांच कराने के लिए खुद कर्मचारियों की तलाश करनी पड़ी। टीबी, शुगर, टाइफाइड और एचआईवी जैसी महत्वपूर्ण जांचों के लिए स्थापित लैब का निर्धारित समय से पहले बंद मिलना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी ने कर्मचारियों की कमी और लैब की दूरी को परेशानी की वजह बताया।
ऐसे में सवाल उठता है कि जब सरकार लाखों रुपये खर्च कर मरीजों को बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लैब बनवा रही है, तो निर्धारित समय तक उसका संचालन क्यों नहीं हो रहा है? क्या कर्मचारियों की सुविधा मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवा देने से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page