उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

जमानियां में पुलिस का सख्त वाहन चेकिंग अभियान, 32 वाहनों का चालान

बिना हेलमेट और कागजात वाले वाहन चालकों में मचा हड़कंप, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न चौराहों, प्रमुख मार्गों और राजमार्गों पर वाहनों को रोककर उनके कागजात, नंबर प्लेट, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। खासतौर पर बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, वैध कागजात के अभाव और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस की सख्ती का आलम यह रहा कि कई बाइक सवार दूर से ही पुलिस को देखकर रास्ता बदलते नजर आए। कुछ चालक तो अपनी बाइक पैदल धकेलकर दूसरे रास्तों से निकलने का प्रयास करते दिखे। वहीं, पुलिस ने बिना किसी भेदभाव के आम और खास सभी वाहन चालकों की जांच की।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। बिना हेलमेट, वैध कागजात और निर्धारित मानकों के विपरीत वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page