उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियासाहित्य

कवि-कथाकार वीरेन्द्र सारंग को ‘माटी रतन सम्मान

जमानियाँ,गाजीपुर। नगर के मुहल्ला हरपुर निवासी कवि-कथाकार
वीरेन्द्र सारंग को साहित्य के क्षेत्र में प्रतिष्ठित सम्मान ‘माटी रतन सम्मान’ 2026 से सम्मानित किये जाने की घोषणा होने से साहित्य प्रेमियों में खुशी व्याप्त है। ज्ञात हो कि वीरेन्द्र सारंग के लिए इस सम्मान का चयन उनके उत्कृष्ट साहित्यिक अवदान और समाज के प्रति संवेदनशीलता के प्रमाण स्वरूप फैजाबाद में स्थित ‘अशफ़ाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान फैजाबाद के प्रबंध निदेशक श्री सूर्यकांत पाण्डेय ने इस सम्मान की घोषणा किया है।
इस सम्मान की घोषणा संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री सूर्यकांत पाण्डेय ने की है। इनकी रचनाओं में मुख्यतः
पाँच उपन्यास-आर्यगाथा, बाँझ सपूती, जननायक कृष्ण, हाता रहीम, अलगनी पर समय तथा पाँच कविता संग्रह- कोण से कटे हुए, हवाओ! लौट जाओ, चलो कवि से पूछते हैं, अपने पास होना, कथा का पृष्ठ सहित कुछ रचनाएं अप्रकाशित है। माटी रतन सम्मान की घोषणा होने की सूचना मिलते ही साहित्यकार व शुभेच्छुओं ने शुभकामना दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page