महिला के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने वाला युवक नामजद, प्राथमिकी दर्ज
जमानिया। सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा और छवि खराब‚ आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट करने आदि को लेकर महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
देवडी गांव के रहने वाले युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की है कि उनकी पत्नी इंस्टाग्राम पर अपनी वास्तविक आईडी चलाती हैं। पिछले कुछ महीनों से दिलदारनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला लड़का उनकी पत्नी को फोन करके लगातार परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी बना ली है, जिस पर वह गलत और आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट कर रहा है। इस कृत्य से महिला की सामाजिक छवि खराब हो रही है और उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 66डी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।




