उत्तर प्रदेशगाजीपुररेल

मेमू पैसेंजर निरस्त, स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त ठहराव से यात्रियों को मिली राहत

जमानियां (गाजीपुर)। पीडीडीयू जंक्शन से पटना जाने वाली 63234 मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन सोमवार को रेलवे ने निरस्त कर दिया। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 04052 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन को निर्धारित ठहराव के अतिरिक्त कई स्टेशनों पर रोककर चलाया, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली।
रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन का ठहराव कुचमन, सकलडीहा, धीना, जमानियां, दरौली, दिलदारनगर, भदौरा, गहमर और चौसा स्टेशन पर दिया गया। मेमू पैसेंजर के निरस्त रहने के कारण इस व्यवस्था से स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिली।
दिलदारनगर स्टेशन प्रबंधक दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि 63234 मेमू पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए 04052 स्पेशल ट्रेन को हाल्ट स्टेशनों को छोड़कर अन्य सभी संबंधित स्टेशनों पर ठहराव दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page