उत्तर प्रदेशगाजीपुरधर्मप्रशासनिक

दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर 7 अक्टूबर को होगी पीस कमेटी की बैठक

गाजीपुर। आगामी शारदीय नवरात्र, दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे पुलिस लाइन सभागार, गाजीपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पंडाल स्थापित कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जहां दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। वहीं 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर तथा इसके बाद दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा करेंगे। बैठक में जिले के सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
इसके साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से सभी समुदायों के कम से कम पांच सम्मानित धर्मगुरुओं के साथ-साथ रामलीला कमेटी एवं दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारियों को बैठक में लेकर उपस्थित हों।
प्रशासन ने आगामी त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए सभी संबंधित लोगों से समन्वय के साथ सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page