उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियास्वास्थ्य

केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जमानिया। जिला गाजीपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने दवा व्यापार के समक्ष उत्पन्न गंभीर संकट और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर बिगुल फूंक दिया है। गुरुवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माननीय उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के समर्थन में हस्तक्षेप की अपील की। साथ ही, राष्ट्रीय संगठन एआईओसीडी के आह्वान पर आगामी 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद रखने की अग्रिम सूचना दी है। 
एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि अवैध ई-फार्मेसी का संचालन और बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा अपनाई जा रही ‘प्रीडेटरी प्राइसिंग’ (अत्यधिक छूट) की नीतियों ने छोटे और मध्यम केमिस्ट्स के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया है। दवा व्यापारियों का आरोप है कि बड़ी कंपनियां बाजार बिगाड़ने के लिए अनुचित मूल्य निर्धारण कर रही हैं, जिससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है। दवा व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को अवगत कराया कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा हो गया है। बिना वैध पर्चे के दवाओं की बिक्री, एंटीबायोटिक्स का दुरुपयोग और नकली दवाओं के भंडारण जैसी प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि कोविड काल के दौरान जारी की गई अधिसूचना और वर्ष 2018 की अधिसूचना को तत्काल वापस लिया जाए, क्योंकि इनका अब दुरुपयोग हो रहा है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया, तो देश के 12.40 लाख केमिस्ट्स और उनसे जुड़े करीब 5 करोड़ आश्रितों की आजीविका बचाने के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में  केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी रमेश सिंह, मुकेश सिंह, गोवर्धन दास पाण्डेय, भागवत प्रसाद  के साथ अशोक सिंह, उदय गुप्ता, अजय सिंह, छत्रपति सिंह, विपिन श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, शुभम् सहित एसोसिएशन के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page