
जमानिया! जनगणना के प्रथम दिन आज स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष *जयप्रकाश गुप्ता* ने अपनी स्वजनगणना कराकर इस महाअभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गुप्ता ने कहा “जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। मैं सभी नगरवासियों से अपील करता हूँ कि इस महापर्व में बढ़-चढ़कर शामिल हों और देश के जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।
उक्त अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार,अरविंद राय,संजीत यादव सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं गणना दल उपस्थित रहे।




