
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना जमानियां में दर्ज मुकदमा संख्या 151/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी पवन चौधरी (20 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण चौधरी, निवासी ग्राम माहेपुर, थाना करंडा को मुखबिर की सूचना पर गंगा पुल तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन कार्रवाई की जा रही है।



