उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

शिक्षक नेता ने विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों का लिया हाल

जमानियां,गाजीपुर। शिक्षक एमएलसी व विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव ने सोमवार को क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण किया तथा कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को ज्ञान देने के साथ ही विद्यालय सहित बच्चों को सजाने व संवारने का काम करते हैं। शिक्षा से ही देश का विकाश सम्भव है। देश का भविष्य गढ़ने वाले शिक्षक सरकार की गलत नीतियों के कारण परेशान है। सत्तासीन व्यक्ति पुरानी पेंशन ले रहा है वही शिक्षक बंधुओं को नई पेंशन स्कीम दिया जा रहा है। नई पेंशन स्कीम यदि बेहतर है तो सभी लोगों को दिया जाना चाहिए। सरकार का सौतेले व्यवहार अनवरत जारी है। माध्यमिक विद्यालयों में एक निश्चित मानदेय देकर शिक्षक की नियुक्ति करने का यह सरकार तैयार कर रही है, जो शिक्षक हित में नहीं है। संबद्ध प्राथमिक के शिक्षकों का एमपीएस कटौती न होना चिन्तनीय विषय है, इसके साथ ही  लिए हमारा संघर्ष सदन में जारी रहेगा। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं पर चर्चा करते हुए आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के निराकरण का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, वरिष्ठ नेता रामप्यारे यादव सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page