उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरप्रशासनिक

सरकारी जमीन पर चला बुल्डोजर

गाजीपुर। जिले के विभिन्न राजस्व गांवों में अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रशासनिक टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में दिनांक 12.05.2026 से 02.06.2026 तक राजस्व न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों (धारा 24, 116 एवं 67) के जमीन एवं अभिलेखों में अनुपालन अभियान के रूप में कराये गये कार्यो में गठित राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा तहसील मुहम्मदाबाद अन्तर्गत 10 राजस्व ग्रामो में 15 स्थानो पर 07 टीमो के माध्यम से मौके पर पहुचकर 3.159 हे0 को कब्जामुक्त कराया गया तथा अवैध अतिक्रमण हटवाते हुए भूमि को मुक्त कराया। इसी क्रम में तहसील सदर अन्तर्गत 15 राजस्व ग्रामों में 18 स्थानो पर 07 टीमो के माध्यम से 4.373 हेक्टेयर को कब्जा मुक्त कराया गया।अभियान के दौरान टीमों ने राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कर अवैध भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित किया। इसके उपरांत जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध भूमि/किसान की जमीनो पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराई गई भूमि को संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे अवैध कब्जा न करें एवं किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page