उत्तर प्रदेशगाजीपुरस्वास्थ्य

निक्षय दिवस पर टीबी मरीजों को मिली पोषण पोटल

डीएम के निर्देश पर हर 15 को होगा वितरण

चिकित्सकों ने बताई टीबी से होने वाली दिक्कतें, कहा- कुपोषण बनता है बड़ी बाधा, समाजसेवी निशात सिंह के सहयोग से हुई शुरुआत


गाजीपुर। निक्षय दिवस के अवसर पर गुरुवार 15 मई 2026 को जिला क्षय रोग केंद्र, गाजीपुर में विशेष जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में तय किया गया था कि प्रत्येक 15 तारीख को टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली दी जाएगी। इसी क्रम में आज कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

पोषण की कमी से बढ़ती है बीमारी:
 
कार्यक्रम में समाजसेवी निशात सिंह के सहयोग से टीबी से ग्रसित मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि टीबी के मरीजों को लगातार खांसी, बुखार, रात में पसीना, वजन घटना, भूख न लगना और कमजोरी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कुपोषण के कारण मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे दवा का असर देर से होता है और बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। कई बार फेफड़ों को स्थायी नुकसान भी पहुंचता है। इसलिए उपचार के साथ संतुलित व पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है।

नियमित दवा और जांच है इलाज:

चिकित्सकों ने मरीजों को समझाया कि टीबी पूरी तरह उपचार योग्य रोग है। बशर्ते मरीज नियमित दवा लें, समय पर जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह का पालन करें। मरीजों को लापरवाही न बरतने और स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

ये रहे मौजूद:

कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. रवि रंजन, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. रवि रंजन द्वितीय, डॉ. मिथिलेश सिंह, मोहम्मद फिरोज, विवेक सिंह, संजय सिंह यादव, वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा एवं सुनील कुमार वर्मा उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page