उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसेवराइं

गहमर में हुए तिहरे हत्‍याकांड में लखन सिंह के खिलाफ की गई NSA की कार्रवाई

गाजीपुर। 24 दिसंबर 2025 को थाना गहमर के ग्राम गहमर पट्टी खेलू राय में स्थित तालाब के पास तीन व्यक्तियों विक्की सिंह पुत्र संजय सिंह, सौरभ सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह व अंकित सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह निवासीगण गहमर थाना गहमर जिला गाजीपुर की बाका व धारधार हथियार से मारकर बर्बरतापूर्ण तिहरे हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाले अभियुक्त 1. ओम सिंह पुत्र पिन्टू उर्फ सुनील सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलू राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर को दिनांक 27.12.2025 पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अभियुक्तगण अमन सिंह पुत्र अरविन्द सिंह व अरविन्द सिंह उर्फ भदाकू पुत्र अंजनी सिंह निवासीगण ग्राम गहमर पट्टी खेलू राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर को दिनांक 01.01.2026 पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । शेष अभियुक्तगण अभिषेक सिंह पुत्र पप्पू सिंह उर्फ अनिल सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र पप्पू सिंह उर्फ अनिल सिंह, कृपेन्द्र शंकर सिंह उर्फ नीरज सिंह पुत्र स्व0 सुमन्त सिंह, शैलेश सिंह पुत्र मुन्ना सिंह उर्फ संतोष सिंह, अंजनी सिंह पुत्र स्व0 ललिता सिंह निवासीगण गहमर थाना गहमर जिला गाजीपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य अभियुक्तगण लखन उर्फ विकास सिंह पुत्र स्व0 रमेश सिंह दिनांक 14.01.2026 को तथा अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलू राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर भी वर्तमान में जिला कारागार गाजीपुर में निरुद्ध हैं। अभियुक्तगण के द्वारा किये गये कृत्यों से थाना गहमर क्षेत्रांतर्गत गहमर में आम जनमानस व्यापारियों व बूढे एवं बच्चों भय व्याप्त हो गया था। घटना के उपरान्त मौके पर पूर्णतः लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गयी थी । इस सम्बन्ध में लगातार पुलिस बल के द्वारा उनको सुरक्षा प्रदान करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र मे निरन्तर पुलिस प्रबन्ध किया गया। जनता के सम्भ्रांत लोगों व प्रशासन के सहयोग से निरन्तर लोगो में कानून के प्रति विश्वास की भावना पैदा करने, क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था व आम जनता में भय को समाप्त करने एवं सामाजिक सौहार्द को बनाये रखने हेतु थाने की पुलिस फोर्स व जनपद की पुलिस फोर्स एवं PAC बल के साथ निरन्तर भ्रमणशील रहकर अथक प्रयास किया गया। उपरोक्त तथ्यों एवं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 15.06.2026 को अभियुक्त लखन उर्फ विकास सिंह पुत्र स्व0 रमेश सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलू राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की धारा 3 की उप धारा (2) के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page