उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

दो वांछित आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान ने एक बार फिर असर दिखाया है। थाना सैदपुर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मुकदमा संख्या 117/2026 से जुड़े दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राजेश पुत्र नगीना और जितेन्द्र पुत्र सुबेदार, निवासी ग्राम बड़नपुर, थाना सैदपुर को दबोच लिया।
दोनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराएं—191(2), 115(2), 117(2), 352, 109(1), 191(3) और 351(3) लगी हैं। पुलिस के अनुसार ये दोनों आरोपी मामले में वांछित चल रहे थे और लगातार गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आखिरकार कानून के शिकंजे से बच नहीं सके। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page